Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में जालसाजी व धोखाधड़ी का...

Jaunpur News जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली में जालसाजी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी के आदेश पर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कूटरचना का मामला दर्ज हो गया जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पीड़ित शशांक सिंह निवासी छत्ताई कला थाना शाहगंज के अनुसार लालमन, राजकुमार, किशन विक्रम आदि ने उससे जमीन के विक्रय हेतु 4880000 रुपया लिया। साथ ही एससी परमिशन भी उसके पक्ष में करवाया लेकिन जमीन राजकुमार नामक किसी अन्य के नाम लिखवा दिया। जब पैसे की मांग की तो उसके खिलाफ एससी/एसटी आदि लगवाने के लिये थाने पर आवेदन कर दिया। इन सबसे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने आईजी के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती बतायी जिसपर सभी बिन्दुओं को देखते हुये डीआईजी ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी कर दिया। बताते चलें कि शशांक सिंह का एक परिचित अनुसूचित जाति बिरादरी का है जिन्होंने अपनी गम्भीर बीमारी के उपचार हेतु अविलम्ब 5,00,000 रूपये की आवश्यकता को जाहिर किया। उसके एवज में समैसा में स्थित अपनी जमीन के विक्रय का प्रस्ताव रखा। चूंकि लालमन अनुसूचित जाति बिरादरी का है जिसके चलते बिना जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त किये विक्रय पत्र तहरीर होना सम्भव नहीं रहा। लालमन को अविलम्ब इलाज के लिये रूपये की आवश्यकता रही। इस वजह से लालमन को विभिन्न तिथियों में कुल 4,88,300 रूपये दे दिया। प्रमाण स्वरूप उभय पक्षों ने नोटरी पब्लिक दस्तावेज भी तैयार कराया है। साथ न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जौनपुर में वाद दाखिल कराया। लालमन बनाम उषा देवी प्रस्तुत कराया जिसमें न्यायालय ने 18 अप्रैल 2023 के आदेश के माध्यम से लालमन ने दोनों पक्ष में क्रय विक्रय करने की अनुमति प्रदान किया। पीड़ित सहित माता उषा सिंह आश्वस्त रहे कि लालमन विक्रय पत्र तहरीर कर दिया जायेगा। इसी बीच 11 अप्रैल 2023 को लालमन सहित उसके साथी राजकुमार एवं किशन विक्रम ने कपटपूर्ण व आपराधिक षड्यंत्र के आशय के साथ छल—कपट, कूटरचना एवं आपराधिक न्यास भंग करने की नियत से बेईमानीपूर्ण कृत्य कर आपस में मिलकर एक राय होकर 7,14,000 की मालियत की जमीन को मात्र 20,000 रूपये में विक्रय पत्र तहरीर करवा दिया जबकि उपरोक्त लोगों को यह मालूम रहा कि न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व में लालमन उपरोक्त ने 22 सितम्बर 2022 को बैनामा उषा सिंह को करने के लिये अनुमति हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। उसने 4,88,300 रूपया भी ले रखा है। उपरोक्त लोग पीड़ित का न रूपया वापस कर रहे हैं और न ही जमीन का विक्रय पत्र तहरीर कर रहे हैं। 27 जुलाई पीड़ित व उसकी माता पुनः उपरोक्त लोगों से बातचीत करने के लिये छताई कला गये जहां उपरोक्त लोगों ने गाली देते हुये जानमाल की धमकी देते हुये भगा दिये। ऐसे में पीड़ित कई उच्चस्थ अधिकारियों के ध्यान में उपरोक्त प्रकरण को दिया परंतु जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वाराणसी जाकर आईजी को अवगत कराया जिस पर डीआईजी ने मुकदमा पंजीकृत करने के लिये शाहगंज कोतवाली पुलिस को आदेश किया। इस पर शाहगंज पुलिस ने लालमन, राजकुमार, किशन विक्रम, रामपति के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 61(2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया है।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News डॉ ध्रुवराज योगाचार्य को पतंजलि मुख्य योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर उतर प्रदेश पूर्व में मिला प्रथम स्थान।
Next article#Jaunpur News तेज रफ्तार ऑटो की चपेट से बाइक सवार पुलिसकर्मी घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।