Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले में धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की...

Jaunpur News जौनपुर जिले में धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की हत्या

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News 

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में धारदार हथियार से गला काट कर वृद्ध की हत्या कर दी गई।हत्यारोपी को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी को वृद्ध ने मोबाइल चारी के आरोप में पीटा था और उसने बदला देने के लिए घटना को अंजाम दिया। 65 वर्षीय मृतक रामजीत बिन्द चार भाइयों में सबसे बड़ा था । गुरुवार की रात भोजन कर वह खेत की रखवाली

करने गया था,शुक्रवार सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर छप्पर में उसका रक्त  रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना का कारण मोबाइल चोरी बताया जा रहा है,बताया जाता है कि गुरुवार को हत्यारोपी मोबाइल चोरी में पकड़ा गया था,मृतक द्वारा उससे मोबाइल वापस करने का दबाव बनाया गया था,जिसे आक्रोशित विकास बिन्द द्वारा गुरुवार की रात धारदार हथियार से रामजीत बिन्द (65) की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद बर्मा क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चैहान व सर्किल की पुलिस के अलावां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है।मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।मृतक की शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गयी गयी थी।मृतक अपने छोटे भाई गणेश के साथ रहता था।मृतक का भाई जब सुबह खेत में सब्जी तोड़ने गया तो देखा कि राम जीत बिन्द कि खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था,किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी।वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ` बंटी` नगर के विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Next articleJaunpur News संस्कार भारती ने शाहगंज आयोजित किया कान्हा महोत्सव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।