Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News योग गुरु डॉ ध्रुवराज योगाचार्य किये गए सम्मानित

Jaunpur News योग गुरु डॉ ध्रुवराज योगाचार्य किये गए सम्मानित

0
🔊 खबर सुनें

     

                                 

     यमदग्नि के तपोभूमि शिराजे  हिन्द जौनपुर को योगमय बनाने वाले, नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले, जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए, समाज को पाखंड मुक्त बनाने वाले योग गुरु डॉ ध्रुवराज योगाचार्य को अटेवा के शाहगंज तहसील के अध्यक्ष बनने पर माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतिय उपाध्यक्ष डॉ चन्द्रसेन यादव व पतंजलि योग परिवार  के डॉ हेमंत व जनहित इण्टर मिडिया कालेज के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार यादव ने सम्मानित किया। डॉ चन्द्रसेन ने कहा कि डॉ ध्रुवराज योगाचार्य को शाहगंज का तहसील अध्यक्ष बनने पर संगठन मजबूत हो गा  और निश्चित रूप से जिस प्रकार एन. पी.एस. से सरकार के द्वारा यू. पी.एस . में बदला है। ठीक उसी प्रकार वह दिन दूर नहीं जब यू. पी.एस . भी ओ. पी.एस. में बदल जायेगी। पतंजलि योग परिवार और माध्यमिक शिक्षक संघ के भाईयों ने डॉ साहब को माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ साहब ने कहा कि अटेवा के जिलाध्यक्ष श्री चन्दन सिंह और महामंत्री इन्दूप्रकाश ने जो जिम्मेदारी है। उसको ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की कोशिश करुगा। इस अवसर पर अशोक कुमार, डॉ चन्द्रसेन, राजेश कुमार, डॉ हेमंत, अवधेश विश्वकर्मा, महेन्द्र प्रजापति, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, रनजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleडॉक्टर की बलात्कार-हत्या से पहले संजय रॉय ने एक अन्य महिला को किया था परेशान, गर्लफ्रेंड से मांगी थी ऐसी तसवीरें: रिपोर्ट
Next articleJaunpur News जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आवास को चोरों ने बनाया निशाना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।