Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जनपद के थाना सरपतहां की पुलिस ने बीती रात दो चोरो को अपने आपरेशन लंगड़ा का शिकार बनाया और दोनो को गोली मारकर लंगड़ा बनाते हुए विधिक कार्यवाई करके जेल की सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार चोरो के पास से 02 देशी तमन्चा.315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा .315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने जारी बयान में बताया है कि थाना सरपतहाँ के दरोगा विवेका नन्द पुलिस टीम के साथ शाहगंज की सीमा पर स्थित योगी चौराहा पर रात में लगभग साढ़े 12 बजे वाहन चेकिंग में लगे हुए थे तभी एक मोटरसाइकिल अपाचे से दो युवक आते दिखे पुलिस ने रोका तो भागने लगे। पुलिस टीम ने वायरलेस सेट के जरिए सूचना प्रसारित करते हुए पीछा किया। जिस पर शाहगंज के दरोगा बच्चा गुप्ता पुलिस टीम के साथ भी पहुंच गये
पुलिस से खुद को घिरता देखकर चोर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे पुलिस टीम भी आत्मरक्षार्थ बदमाशो पर गोली चलाई जो उनके बायें पैर में घुटने के नीचे लगी दोनो गिर गए और पुलिस ने तत्काल दोनो को दबोच लिया पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर एवं मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय जौनपुर बताया दोनो चोर बदमाशो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजते हुए दोनो के खिलाफ मुअसं 273/ 24 धारा 109(1) बीएनएस 2023 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना शाहगंज जनपद जौनपुर में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए जेल रवाना करने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस ने दो का अपराधिक इतिहास जारी करते हुए एक दर्जन मुकदमो में वांछित रहना बताया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












