तहसील में तैनात सभी क्रमचारी आईडी कार्ड लगाकर कर रहे कार्य
Aawaz News
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील में अब एक नया कदम दलाली और बिचौलियों से आम जनता को बचाने के लिए किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम संतवीर सिंह एंव तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से तहसील की बारीक-बारीक चिजों पर ध्यान दिया जा रहा था। उसी क्रम में देखा गया कि तहसील में दलाल और बिचौलियों द्वारा आम लोगों को झांसे मे लेकर धनउगाही किया जा रहा है। जिसपर शासन की मंसा को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम संतवीर सिंह व तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा तहसील परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग और बैनर चिस्पा करवाया करवा दिया गया। बैनरों पर साफ साफ लिखवाया गया है कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है किसी भी द्वारा रिश्वत घूस मांगे जाने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना दें एंव एसडीएम तथा तहसीलदार का मोबाइल नंबर अंकित करवा दिया गया है।
यह होर्डिंग और बैनर मुख्य जगहों पर तहसील में लगवाया गया है। साथ ही इस बात के लिए नोटिस चिस्पा करवा दिया गया है कि कंप्यूटराइज्ड उद्धरण खतौनी का काउंटर पर प्रार्थना पत्र जमा करने का समय मध्यान्ह 12 बजे से 02 बजे तक खतौनी वितरण का समय 04 बजे से 05 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस शुल्क 15 रु. प्रति गाटा 5 पेज से अधिक होने पर प्रति पेज 01 रु० अतिरिक्त देय होगा मुवायना का समय 02 बजे से 05 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में किया जाएगा।
इस संदर्भ में तहसीलदार राकेश कुमार से पुछने पर बताया गया कि तहसील में दलाली और बिचौलियों से लोगों को एकदम से सुरक्षित करने का कार्य शासन की मंसा पर किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने कार्य को लोग स्वयं अधिकारियों के समक्ष लेकर आए जिससे उन्हें निदान भी मिलेगा और समस्या की स्थिति से जानकारी भी रहेगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













