Home आवाज़ न्यूज़ रॉबर्ट डाउनी जूनियर की MCU में वापसी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में आएंगे नजर,...

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की MCU में वापसी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में आएंगे नजर, MARVEL में डॉक्टर डूम के रूप में करेंगे वापसी

0
🔊 खबर सुनें

रॉबर्ट डाउनी जूनियर विक्टर वॉन डूम के रूप में फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ मार्वल में वापसी करेंगे। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में इसकी बड़ी घोषणा की गई।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही विक्टर वॉन डूम के रूप में ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ मार्वल यूनिवर्स में वापसी करेंगे। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज होगी। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2024 में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की डॉक्टर वॉन के रूप में वापसी की घोषणा की गई। इस मौके पर मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फीगे भी मौजूद थे। डाउनी ने अपने चेहरे से नकाब हटाकर सबको चौंका दिया और खुलासा किया कि वह मार्वल में वापसी कर रहे हैं। इस दौरान कॉमिक-कॉन में काफी हंगामा हुआ। मालूम हो कि डाउनी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और अपने किरदार विक्टर वॉन डूम की घोषणा के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे मास्क पकड़े नजर आए। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “नया मास्क वही काम।” यानी मास्क नया और काम पुराना। फैन्स याद कर सकते हैं कि आयरन मैन के तौर पर भी डाउनी ज्यादातर मास्क में ही नजर आते हैं।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के साथ ही मार्वल स्टूडियोज की ओर से एक और नई फिल्म ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ की भी घोषणा की गई। यह फिल्म मई 2027 में रिलीज होगी। डॉक्टर डूम की बात करें तो वह मार्वल कॉमिक्स का एक काल्पनिक सुपरविलेन है, जो फैंटास्टिक फोर का दुश्मन है। इस किरदार को पहली बार साल 1962 में ‘फैंटास्टिक फोर 5’ में पेश किया गया था।

डूम को काल्पनिक देश लैटवेरिया पर अपने अत्याचारी शासन के लिए जाना जाता है। हालाँकि, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के बारे में अधिक जानकारी का इंतज़ार है। अभी हम बस इतना जानते हैं कि फिल्म मई 2026 में रिलीज़ होगी।

The post रॉबर्ट डाउनी जूनियर की MCU में वापसी, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में आएंगे नजर, MARVEL में डॉक्टर डूम के रूप में करेंगे वापसी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली: UPSC कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन अभ्यर्थियों की मौत, वीडियो आया सामने
Next articleराहुल गांधी ने मोची को भेजी सिलाई मशीन, लाभार्थी ने कहा-जनता का नेता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।