Home खेल मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में,भारत का खाता खोला ,शूटिंग में जीता...

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में,भारत का खाता खोला ,शूटिंग में जीता कांस्य पदक

0
🔊 खबर सुनें

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोल दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में मनु ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखा और तीसरा स्थान ही हासिल किया।

मनु भाकर शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUP Weather Update : यूपी में अलगे हफ्ते से बदल सकता है मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार
Next articleJaunpur News वयोवृद्ध समाजसेवी दशरथ यादव का हृदय गति रुकने से निधन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here