Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news युवकों ने कपड़ा व्यवसायी को मारपीट कर किया घायल,...

Jaunpur news युवकों ने कपड़ा व्यवसायी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस सीसीटीवी के जरिये जांच में जुटी

0
🔊 खबर सुनें

AAWAZ  NEWS

सिरकोनी।  जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्यानपुर कबुलपुर बाजार में कपड़ा व्यवसायी मंगल गुप्ता पुत्र रामसेवक गुप्ता उर्फ करिये को गुरुवार की देर शाम को मनबढ़ दबंगो ने मारपीट कर लहलुहान कर दिया। 

 क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी मंगल गुप्ता की कल्यानपुर बाजार  में कपड़े की दुकान है। मंगल गुप्ता  प्रतिदिन की तरह  गुरुवार की देर शाम को अपने कपड़े की दुकान पर अपने साथियों के साथ बैठा था। अचानक जफराबाद की तरफ 3 मोटरसाइकिल पर सवार 9 से 10 संख्या में मनबढ़ युवक मोटरसाइकिल से उतर कर दुकान में घुसे और कपड़ा व्यवसायी को मारपीट कर लहलुहान कर दिया। पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेडिकल मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करते हुए दबिश दे रही है। वही पीड़ित मंगल गुप्ता ने  नामजद तहरीर में   सौरभ यादव पर आरोप लगाया कि सौरभ ने ही मुझे मारापीटा है। वही सौरभ यादव का आरोप है कि मंगल गुप्ता से व उसके दुकान से मेरा कोई लेना देना नही है। ना ही मैं उसके दुकान पर जाता हूं। मारपीट के समय मैं उसके दुकान पर नही था। मुझे साजिश के तहत फसाया जा रहा है।उसकी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। अगर सीसीटीवी कैमरे में  मैं हूँ तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें। पुलिस मुझे जो भी सजा देगी मुझे मंजूर है। इस विषय पर जफराबाद थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि नामजद तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर व सीसीटीवी की मदद से  पुलिस जांच में जुटी  है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। आरोपी के घर दबिश दी जा रही है।

आदित्य टाइम्स संवाद 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस और मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम
Next articleJAUNPUR NEWS कारगिल विजय दिवस के 25वें वर्ष पर डीएम जौनपुर ने शहीदो को पुष्प अर्पित किया नमन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।