Home आवाज़ न्यूज़ श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पांड्या करेंगे कप्तानी, गिल, केएल राहुल...

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पांड्या करेंगे कप्तानी, गिल, केएल राहुल वनडे सीरीज में कप्तानी की दौड़ में: रिपोर्ट

0
🔊 खबर सुनें

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारत की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, पिछले महीने भारत की टी-20 विश्व कप जीत के नायकों में से एक खिलाड़ी “व्यक्तिगत कारणों” से अगस्त में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान ब्रेक लेंगे।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई के हवाले से कहा, “हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत के टी20 उप-कप्तान थे। वह पूरी तरह से फिट हैं और तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध हैं तथा टीम की अगुआई करेंगे।” बता दें की रोहित ने विश्व कप के अंत में टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच 27 से 30 जुलाई तक पल्लेकेले में खेले जाएंगे, इसके बाद 2 से 7 अगस्त तक कोलंबो में वनडे मैच खेले जाएंगे। अगले कुछ दिनों में सीरीज के लिए टीम की घोषणा होने की उम्मीद है।हालांकि अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि पांड्या की जगह उप कप्तान कौन होगा, लेकिन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4-1 से सीरीज में जीत दिलाने वाले शुभमन गिल और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम की अगुआई करने वाले सूर्यकुमार यादव के बीच चयन तय है।

वनडे सीरीज के बारे में अधिकारी ने पुष्टि की कि पांड्या ने छुट्टी मांगी है और उन्होंने इस बारे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को भी बता दिया है, जो इस सीरीज से ब्रेक ले रहे हैं। अधिकारी ने कहा, “वनडे मैचों से ब्रेक बहुत ही निजी कारणों से लिया गया है। हार्दिक को फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, जैसा कि मीडिया में बताया जा रहा है।”

एकदिवसीय मैचों के लिए केएल राहुल, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में कप्तानी की थी, और गिल नेतृत्व की भूमिका के लिए दावेदार हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि स्टार क्रिकेटरों को भी राष्ट्रीय टीम से छुट्टी मिलने पर घरेलू मैचों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। लेकिन रोहित, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अपवाद बनाए जाएंगे।

हालांकि, बीसीसीआई चाहेगा कि अन्य सभी टेस्ट विशेषज्ञ अगस्त में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों से पहले कम से कम एक या दो दलीप ट्रॉफी मैच खेलें। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार दुलीप ट्रॉफी के लिए कोई क्षेत्रीय चयन समिति नहीं है। केवल राष्ट्रीय चयन समिति ही दुलीप टीमों का चयन करेगी।सूत्र ने कहा, “टेस्ट टीम के सभी दावेदारों का चयन किया जाएगा। रोहित, विराट और बुमराह के लिए यह उनकी पसंद होगी कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं।”

The post श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में पांड्या करेंगे कप्तानी, गिल, केएल राहुल वनडे सीरीज में कप्तानी की दौड़ में: रिपोर्ट appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनोएडा: लाठी-डंडों से लोगों के बीच हुई भीषण लड़ाई, वीडियो वायरल
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले के खुटहन बीआरसी पर 58 शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।