Home आवाज़ न्यूज़ पूर्व खिलाड़ियों की अपील का दिखा असर, अंशुमान गायकवाड़ की मदद के...

पूर्व खिलाड़ियों की अपील का दिखा असर, अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए आगे आया BCCI

0
🔊 खबर सुनें

भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आग्रह किया था कि वह उनके पूर्व टीम इंडिया के साथी अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव जय शाह ने बोर्ड से कैंसर से जंग लड़ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से एक करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह किया है। जय शाह का यह कदम भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव द्वारा बोर्ड से अपने पूर्व साथी की मदद करने का आग्रह करने के बाद आया है। टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके गायकवाड़ वर्तमान में रक्त कैंसर से जूझ रहे हैं और उनकी बीमारी के बारे में भारत के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता संदीप पाटिल ने सार्वजनिक किया था।

कपिल ने स्पोर्टस्टार से कहा, “यह दुखद और निराशाजनक है। मैं दुखी हूं, क्योंकि मैंने अंशु (अंशुमान) के साथ खेला है और उसे इस हालत में नहीं देख सकता। किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मुझे पता है कि बोर्ड उसका ख्याल रखेगा।” गायकवाड़ भारत के सबसे साहसी खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने 1970 के दशक में वेस्टइंडीज के आक्रामक आक्रमण का बिना किसी हिचकिचाहट के सामना किया। गायकवाड़ को बल्लेबाज के तौर पर अपनी सीमाओं का एहसास था लेकिन उन्होंने इसके बावजूद रन बनाने का तरीका ढूंढ़ लिया। उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले और दो शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 1985 रन बनाए।

अंशुमान ने बल्ले से 30.07 की औसत से रन बनाए और उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी जालंधर में पाकिस्तान के खिलाफ आई। उन्होंने भारत के लिए 15 वनडे मैच भी खेले और अपने खेल करियर के दौरान 206 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया। गायकवाड़ ने अपने क्रिकेट करियर के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया।

The post पूर्व खिलाड़ियों की अपील का दिखा असर, अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए आगे आया BCCI appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया, के सुरेश को मिली ये ज़िम्मेदारी
Next article2023-24 में कुतुब मीनार बन जाएगा विदेशियों द्वारा भारत में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थल: रिपोर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।