Home आवाज़ न्यूज़ महोबा: दो बाइकों की टक्कर लिया रौद्र रूप, चार लोगों की जिंदा...

महोबा: दो बाइकों की टक्कर लिया रौद्र रूप, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत

0
🔊 खबर सुनें

महोबा जिले में मंगलवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक आठ वर्षीय नाबालिग लड़के समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के श्रीनगर इलाके में बेलाताल लिंक रोड पर हुआ।

महोबा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा गुप्ता ने बताया कि दोनों बाइकें तेज गति से चल रही थीं और टक्कर के बाद उनमें आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। एसपी ने बताया कि एक बाइक पर सवार चार लोगों में से एक परिवार के दो सदस्यों- राज (8) और ललितेश (22) की जलकर मौत हो गई, जबकि देवेंद्र (8) और नेहा (25) गंभीर रूप से झुलस गए। दूसरी बाइक पर सवार चंद्रभान (40) और सुनील राही (22) की भी जलकर मौत हो गई। गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

The post महोबा: दो बाइकों की टक्कर लिया रौद्र रूप, चार लोगों की जिंदा जलकर मौत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइंजीनियर से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार का फूटा गुस्सा, कहा ये
Next articleगाजीपुर: पिता, मां और भाई की हत्या के आरोप में 15 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।