Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News ट्रेन के सामने कूदने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Jaunpur News ट्रेन के सामने कूदने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 


 केराकत, जौनपुर। औड़ीहार—जौनपुर रेल प्रखंड के केराकत रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात युवक ट्रेन के सामने कूदकर अपनी इष्ट लीला समाप्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ने अपनी साइकिल को वन विभाग की झाड़ियों में रख औड़िहार से जौनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदने से धड़ से शरीर अगल हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने में जुटी। घंटों मशक्कत के शव की पहचान नहीं हो सकी। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर शव के साथ स्थानीय पुलिस राजकीय रेलवे पुलिस के इंतजार में मौजूद रही। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पहलवान बाबा मंदिर के दान पेटी पर चोर ने किया हाथ साफ
Next articleJaunpur News शाहगंज नगर पालिका परिषद की दुकानों का आवण्टन रूका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।