Home आवाज़ न्यूज़ मिर्जापुर: भीषड़ सड़क हादसे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की...

मिर्जापुर: भीषड़ सड़क हादसे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम; चालक फरार

0
🔊 खबर सुनें

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन व्यक्तियों को अज्ञात ट्रक द्वारा कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई।

चुनार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक करके वापस लौट रहे तीन लोगों को तेज रफ़्तार से जा रही ट्रक ने कुचल दिया और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हमेशा की तरह आज भी तीनो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, स्टेट हाईवे पर पटरी पर खड़े होकर सड़क क्रास कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ़्तार ट्रक पीछे से आकर कुचलता हुआ निकल गया।

वहीं पुलिस ने बताया, कि तीन व्यक्तियों को चुनार के दुर्गाजी मोड़ पर ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दो लोगो की मौक़े पर हीमौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन उसे भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post मिर्जापुर: भीषड़ सड़क हादसे तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम; चालक फरार appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअसम, मणिपुर बाढ़: भारी बारिश के बीच 48 लोगों की मौत, हजारों लोगों को निकाला गया
Next articleराजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने निभाया चुनावी वादा, दिया इस्तीफा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।