Home आवाज़ न्यूज़ IMD ने अरुणाचल के लिए जारी किया रेड अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल और...

IMD ने अरुणाचल के लिए जारी किया रेड अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

0
🔊 खबर सुनें

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 30 जून से 3 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड: 30 जून से 3 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, पंजाब: 30 जून से 2 जुलाई तक बहुत भारी वर्षा की संभावना है। हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान: 29 जून से 2 जुलाई के बीच बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।

The post IMD ने अरुणाचल के लिए जारी किया रेड अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचंद्रबाबू नायडू ने रेवंत रेड्डी से मुलाकात की इच्छा जताई, राजनीतिक गलियारों में हलचल
Next articleबिहार: महिला डॉक्टर ने शादी से इनकार करने पर काटा व्यक्ति का गुप्तांग, पूछताछ में महिला ने बताया ये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।