Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर समाचार :दर्दनाक हादसा ,खड़ी ट्रक में टेलर ने मारा टक्कर ड्राइवर...

जौनपुर समाचार :दर्दनाक हादसा ,खड़ी ट्रक में टेलर ने मारा टक्कर ड्राइवर की मौत

0
🔊 खबर सुनें

 आवाज़ न्यूज़ 


खेतासराय(जौनपुर) अयोध्या-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथ गुरैनी पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रेलर को शनिवार की तड़के तेज रफ्तार  ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे से घटना स्थल ड्राइवर की मौत हो गई । हादसा का कारण चालक को झपकी बताई जाती है । आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया । पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी हुई है । ट्रक के आगे का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया ।

बताया जाता है कि स्थानीय थाना के गुरैनी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेला शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खड़ी हुई । भोर में मिर्जापुर जनपद के 

मड़िहान थाना क्षेत्र के करछा गांव निवासी विजय कुमार पुत्र कन्हइया लाल (28) गोरखपुर में गिट्टी खाली करके वापस मिर्जापुर आ रहा था । उक्त स्थान पर भोर में खड़ी ट्रेला से ज़ोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतना जबर्दस्त था कि ट्रक के आगे का हिस्सा परखच्चे उड़ गए । ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने चालक को पीएचसी सोंधी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । 

मालूम हो कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का पालन न करने पर आए दिन सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है । 

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि खड़ी ट्रेला से ट्रक के टक्कर से ड्राइवर की मौत हुई है । शव का पीएम कराया जा रहा है ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बेदी राम विधायक बनने के बाद जौनपुर के जलालपुर थाने का बना हिस्ट्रीशीटर, अब सरकार और पार्टी के गले की बना हड्डी,
Next articleJaunpur News नाला का सफाई नहीं हुआ तो बरसात से हो सकती है बड़ी हानि
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।