Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून, कई शहरों में कल से भारी बरसात की...

उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून, कई शहरों में कल से भारी बरसात की चेतावनी; जारी हुआ यलो अलर्ट

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में प्री मानसून बारिश जारी है। इस बीच मानसून मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाक़ों को भिगोते हुए प्रदेश की दक्षिणी सीमा सोनभद्र के काफी करीब पहुंच चूका है।

जानकारी के मुताबिक़ मौसम विभाग अगले 48 घंटे के अनादर किसी भी समय मानसून के प्रदेश में प्रवेश की घोषणा कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के ने बताया मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफल व तीव्रता में वृद्धि के साथ कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को कई शहरों में बरसात रिकार्ड हुई है। जिन शहरों में बारिश हुई है, उनमें आगरा, अलीगढ़, बहराइच, बरेली, फुरसतगंज, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी व आसपास के इलाके शामिल हैं।

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अम्बेडकरनगर और आसपास के इलाक़िओं में भारी बारिश की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में गर्जन-वज्रपात व तेज झोंकेदार हवा को लेकर अलर्ट है।

The post उत्तर प्रदेश पहुंचा मानसून, कई शहरों में कल से भारी बरसात की चेतावनी; जारी हुआ यलो अलर्ट appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUP RO-ARO पेपर लीक: STF ने किया खुलासा, भर्ती परीक्षा का पेपर प्रिंटिंग प्रेस से हुआ था लीक
Next articleIND VS AUS: वर्ल्ड कप में फिर भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, रोहित और कोहली पिछली हार भुला करना चाहेंगे वापसी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।