Home आवाज़ न्यूज़ बड़ी खबर: NEET, UGC-NET की परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का...

बड़ी खबर: NEET, UGC-NET की परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कानपूर में फूका गया शिक्षा मंत्री का पुतला, अजय राय हिरासत में

0
🔊 खबर सुनें

नीट व यूजीसी नेट की परीक्षाओं में धांधली को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया है।

परीक्षा रद्द करने के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश में कांग्रेस ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले। हालांकि थोड़ा ही आगे चलने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसी बीच अजय राय समेत पार्टी के कई नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बलपूर्वक उनको रोकने की कोशिश की और यहां भी काफी धक्का मुक्की हुई।

इसके बाद पुलिस जबरदस्ती प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग करते रहे।

कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई है. अनुचित उपकरणों का भी प्रयोग किया गया है। बीजेपी शासित यूपी, बिहार, गुजरात और हरियाणा में NEET परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिससे पूरी परीक्षा ही आशंकाओं से घिरी हुई है। भाजपा शासित राज्यों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कानपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्र हुए और NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया।

प्रियंका गाँधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश के लिए एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। हमारे पास सबसे बड़ी युवा आबादी है। भाजपा सरकार हमारे युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने के बजाय उन्हें कमजोर कर रही है। भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है।

The post बड़ी खबर: NEET, UGC-NET की परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कानपूर में फूका गया शिक्षा मंत्री का पुतला, अजय राय हिरासत में appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleUP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून? जानें
Next articleJaunpur News स्वयं और समाज के लिए योग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।