प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी एन हाशमी ने कहा, “यह इमारत जीशान फातिमा के नाम से बनी है। यह वक्फ की जमीन पर बनी है… वे अपना स्वामित्व साबित नहीं कर सके। इसलिए इसे ध्वस्त करने का आदेश पारित किया गया ह।” अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह प्रयागराज पुलिस ने मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद के गिरोह के पांच सदस्यों की राज्य भर में अवैध संपत्तियों का रिकॉर्ड संकलित किया था।
बरेली पुलिस ने मारे गए गैंगस्टर अशरफ के दो साले सद्दाम और जैद मास्टर की संपत्तियां पहले ही सूचीबद्ध कर ली हैं। दोनों ही पुरामुफ्ती थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पिछले साल अप्रैल में अतीक अहमद के साथ अशरफ की भी हत्या कर दी गई थी। बरेली पुलिस ने पहले ही बदायूं जेल में बंद सद्दाम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है और जैद मास्टर पर भी इसी के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के नाम पर अतीक अहमद ने अपनी बेनामी संपत्तियां पंजीकृत कराई थीं, उन पर भी पुलिस का ध्यान गया है और पुलिस ऐसी सभी बेनामी संपत्तियों को सूचीबद्ध कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (शहर) दीपक भुकर ने बताया कि पुलिस मारे गए अतीक अहमद के गिरोह के पांच और सदस्यों की अवैध और बेनामी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सद्दाम और जैद दोनों को पहले ही हिस्ट्रीशीटर के तौर पर सूचीबद्ध किया जा चुका है।
The post प्रयागराज: यूपी सरकार ने गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी का गिराया घर, पुलिस ने कहा ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया




