Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , भीटे की जमीन...

Jaunpur News अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , भीटे की जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News 

मुफ्तीगंज जौनपुर

भीटे की जमीन पर निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने जमींदोज कर अतिक्रमण मुक्त कराया।मिली जानकारी के अनुसार केराकत तहसील के हरिकरन पट्टी  देवाकालपुर गांव निवासी बखेड़ू सरोज भीटे की जमीन पर वर्षो से कब्जा जमाकर पक्के मकान का नव निर्माण करा रहे थे।गांव के ही कुछ लोगों ने राजस्व विभाग में अतिक्रमण की शिकायत  की थी।राजस्व विभाग द्वारा कई बार चेतावनी के बावजूद भीटे की जमीन पर कब्जा धारक कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण करा रहा था।मंगलवार की अपराह्न उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार तहसीलदार महेंद्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा  कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच उक्त अवैद्य निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर भीटे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।घटना के समय कब्जाधारक के परिजन डरे सहमे हुए थे।

 पूछे जाने पर तहसीलदार महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की सरकार का आदेश है की सभी सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाय।और उक्त जमीन पर पौधरोपण कराया जाएगा।


विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news व्यक्ति के भीतर अंतर्निहित शक्तियों को जागृत करता है योग – डॉ0 कमल
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, मचा हड़कम्प
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।