Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News महंगाई, बेरोजगारी से पूरा प्रदेश त्रस्त- श्याम लाल पाल सपा...

Jaunpur News महंगाई, बेरोजगारी से पूरा प्रदेश त्रस्त- श्याम लाल पाल सपा प्रदेश अध्यक्ष

0
🔊 खबर सुनें

  


आवाज़ न्यूज़ 

 संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जंघई। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत समारोह पिलखिनी गांव में अरुण यादव के निवास पर पूर्व प्रधान नान्हू सरोज की अध्यक्षता में किया गया। झारी एवं पिलखिनी गांव के संयुक्त कार्यक्रम में अपने स्वागत समारोह से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है इसके लिए समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से आम जनमानस त्रस्त है महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है शिक्षित नौजवान डिग्री लेकर सड़कों पर टहल रहे हैं। समाज के हर वर्ग को साथ में लेकर अपने अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है अन्यथा सभी वर्गों का शोषण होता रहेगा इसलिए अपने अधिकार के लिए सभी को साथ आना होगा नहीं तो केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से सब लोग परेशान एवं त्रस्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगों ने बढ़ चढ़कर हम लोगों का सहयोग किया, इसलिए हम लोगों की जिम्मेदारी उनके प्रति और बढ़ जाती है उनके हक, अधिकार, सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी समर्पित भाव से हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक विजया यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव एवं कृष्णमूर्ति यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, युवजन जिलाध्यक्ष मुलायम यादव, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पाल, अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम भास्कर एवं प्रदेश सचिव अरविंद पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष श्याम सूरत सरोज, गरूण पांडेय, प्रशांत उर्फ गणेश मिश्रा, छोटेलाल मिश्रा, लाल यादव, शिव बालक सरोज, दिनेश कुमार सरोज, जय कुमार यादव प्रधान झारी, रायचंद सरोज, विजय शंकर सरोज, रामचंद्र मौर्य, घनश्याम यादव, विमल यादव, साधु यादव, सूरज सरोज, मिथिलेश यादव, अखिलेश यादव, सुभाष गौतम, प्रेमचंद यादव, दारा पाल, विजय कुमार यादव, जसलोक अंबेडकर, कन्हैयालाल बनवासी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News योग सप्ताह के द्वितीय दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ योग प्रशिक्षण शिविर
Next articleJaunpur News जमीनी विवाद में बृद्ध की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।