Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद उल अजहा(बकरीद)...

Jaunpur News शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद उल अजहा(बकरीद) की नमाज़

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर 

शहर के मछलीशहर पढ़ाव स्थित शाही ईदगाह परिसर में आगामी 17 जून सोमवार को  ईद उल अजहा (बकरीद)के मौके पर अदा की जाने वाली विशेष नमाज सुबह 8:00 बजे पढ़ी जाएगी, इसको हजरत मौलाना अब्दुल जाहिद सिद्दीकी अदा करवाएंगे, इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद शोएब अच्छू खा ने कहा कि इस्लाम के नियम के अनुसार व यूपी सरकार की मंशा के अनुरूप लोग अपने जानवरों की कुर्बानी खुले मैदान व गली मोहल्ले में न करके पर्दे के अंदर करे।

प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी करना इस्लाम के सभी धर्म गुरुओं  ने हराम बताया है।

कुर्बानी के बाद उसके अवशेष को यथा स्थान गड्ढा खोदकर दफन कर दिया जाए और खुले में किसी भी प्रकार के अवशेष को ना फेंका जाए ताकि अगल बगल मोहल्ले के दूसरे लोगों को परेशानी ना हो।

यह जानकारी कमेटी के मीडिया प्रवक्ता रियाजुल हक ने दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News किसान 31 जुलाई तक कराएं फसलों का बीमा – डा रमेश चन्द्र यादव
Next articleJaunpur News मेडिकल कॉलेज जौनपुर में मनाया गया “विश्व रक्त दिवस”
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।