आबकारी घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि 2 जून को जब वह जेल वापस जाएं तो वे उनके परिवार का ख्याल रखें। कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें मार्च में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आप जल्द ही महिलाओं के लिए 1000 रुपये मानदेय योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मेरे जेल में रहने के दौरान उनकी सेवाएं बंद नहीं होंगी।” उन्होंने कहा, “जेल के अंदर मुझे तोड़ने की कोशिश की गई, 2 जून को जब मैं जेल वापस आऊंगा तो और भी कोशिशें की जाएंगी।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, मुझे झुकाने की कोशिश की, मुझे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. जब मैं जेल में था, तो उन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया. उन्होंने मेरी दवाइयां बंद कर दीं. मैं 20 साल से डायबिटीज का मरीज हूं. पिछले 10 सालों से मैं हर दिन इंसुलिन के इंजेक्शन लगवा रहा हूं, मुझे हर दिन 4 बार इंजेक्शन लगते हैं. जेल में उन्होंने कई दिनों तक इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए. मेरा शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया।
उन्होंने कहा “मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या चाहते हैं. मैं 50 दिन जेल में रहा और इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो था, आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है. डॉक्टर कह रहे हैं कि ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं. कई टेस्ट कराने होंगे।”
The post जमानत पर रिहा अरविंद केजरीवाल 2 जून को करेंगे सरेंडर, कहा- ‘मेरे परिवार का ख्याल रखना’ appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav


