Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जनपद की दोनो लोकसभा क्षेत्र में कुल 39 लाख 17...

Jaunpur News जनपद की दोनो लोकसभा क्षेत्र में कुल 39 लाख 17 हजार 842 मतदाता इस चुनाव में मतदान के लिए है अधिकृत, प्रत्यशियो के भाग्य का करेंग फैसला

0
🔊 खबर सुनें


आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। छठवें चरण में जनपद की दो लोकसभा क्षेत्र 73 जौनपुर एवं 74 मछलीशहर (सु) में मतदान कराने के लिए जहां एक ओर सरकारी तंत्र पोलिंग पार्टियों की रवानगी कर मतदान कराने को अन्तिम रूप देने में जुटा है। वहीं पर चुनाव लड़ने वाले अन्तिम समय तक मतदाताओ पर अपनी गिद्ध नजर गड़ाए हुए आर्थिक प्रलोभन के जरिए अपने पक्ष में करने के लिए मतदान के पूर्व की रात में अपनी पूरी ताकत झोंक दिये है। हलांकि मतदाता अब मन बना चुके है कि किसे अपना सांसद चुनना चाहते है। फिर भी अन्तिम समय तक साम दाम दन्ड भेद का खेल जारी है
यहां बता दे कि मतदान के लिए जिले में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रो के लिए रवाना कर दी गई है।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के प्रदेश भर से आए सुरक्षा बलो के साथ जनपद के सुरक्षा कर्मी (पुलिस बल) भी मतदान केन्द्रो के लिए प्रस्थान कर दिए है। हलांकि जिला प्रशासन और आयोग से तैनात प्रेक्षक दावा कर रहे है कि निष्पक्ष और शान्ति पूर्ण ढंग से आयोग की गाइड लाइन के तहत ही मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी। इसके लिए जितने भी कठोर कदम उठाने की जरूरत होगी उठाया जाएगा।
प्रशासन की तैयारी के साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं उनके समर्थक भी मतदाताओ को अन्तिम समय तक रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। सूत्र की माने तो खरीद फरोख्त का भी खेल प्रचार का शोर बन्द होने के साथ शुरू हो चुका है। यह खेल इतना गोपनीय चल रहा है कि जिले के हुक्मरान भी बेखबर है। 24/25 मई की रात को मतदाताओ की खरीद फरोख्त के खेल के लिए कत्ल की रात मानी जा रही है।
यहां एक खबर और भी वायरल है कि जौनपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे बसपा के प्रत्याशी द्वारा फर्जी नाम से अपील छपवा कर यादव समाज को अपने पाले मे करने का पत्र जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही यादव महासभा के लोग भी फ्रन्ट खोलते हुए पत्र की फर्जी बताने में जुट गये और सपा के पक्ष में जाने की अपील करने लगे। यह घटना इस बात का संकेत कर रही है कि प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए क्या क्या नहीं कर सकता है लेकिन ये जनता है जो सब जानती है और अपने जन प्रतिनिधि के चयन के लिए मन बना ली है। 25 मई को सुबह सात बजे से मतदान केन्द्र पर लाइन लगाने को तैयार है।
हलांकि 2024 लोकसभा के चुनाव में जनपद जौनपुर की दोनो लोकसभा क्षेत्र 73 जौनपुर एवं 74 मछलीशहर (सु) के सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 39 लाख 17 हजार 842 मतदाता अधिकृत है जिनको मतदान के लिए सरकारी पत्र भी जारी हुआ है

इसमें 73 जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 77 हजार 237 मतदाता है जिसमें 10 लाख 26 हजार 234 पुरूष और 09 लाख 50 हजार 912 महिला मतदाता है इसी तरह 74 मछलीशहर (सु) में कुल मतदाताओ की संख्या 19 लाख 40 हजार 605 है जिसमें 10 लाख 16 हजार 490 मतदाता पुरुष है तो 09 लाख 24 हजार 046 मतदाता महिला है। जो 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।
जिला प्रशासन स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओ को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु सरकारी धन खूब बहाया अब देखना है कि मतदान का प्रतिशत क्या रहता है। शासन की मंशा के अनुरूप जाता है या फिर सरकारी ख़र्च बेकार जाता है? इस अभियान को लेकर यह एक सवाल खड़ा है ?

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleओवैसी ने दिल्ली में मुस्लिम महिला मतदाताओं के ‘उचित सत्यापन’ को लेकर की भाजपा की आलोचना, कहा ये
Next articleLok Sabha Elections 2024 Phase 6: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में डाला वोट, इन हाई प्रोफाइल सीटों पर हो रहा मतदान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here