Home आवाज़ न्यूज़ Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा,...

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, यात्रियों से की बातचीत

0
🔊 खबर सुनें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर आम लोगों से संवाद स्थापित किया। मेट्रो में सफर करते हुए गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

मेट्रो में सफर के दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ मंगोलपुरी में एक रैली के लिए जा रहे थे । दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है और आज प्रचार का आखिरी दिन है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लगातार संविधान को ”फाड़ने और फेंक देने” की इच्छा रखने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव इसकी रक्षा की लड़ाई है। पूर्वोत्तर दिल्ली के दिलशाद गार्डन में पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में एक चुनावी रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान को बदलने की कोशिश की है।

उन्होंने आरोप लगाया, “ये लोग (भाजपा) हमेशा से इसे (संविधान को) फाड़कर फेंकना चाहते थे। उन्होंने न तो भारतीय संविधान को और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे इसे बदलना चाहते हैं।”कांग्रेस नेता ने कहा, “इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। यह महज एक किताब नहीं है, हमारे संविधान में गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने आखिरकार इस चुनाव में संविधान बदलने की अपनी इच्छा को “स्वीकार” कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा संविधान बदलने की कोशिश करती है, तो उसे राजनीतिक विरोधियों और लाखों नागरिकों दोनों से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

गांधी ने कहा, “मैं उन्हें (भाजपा को) बताना चाहता हूं कि आपके पास ऐसा करने (संविधान बदलने) की हिम्मत नहीं है। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे, तो आपको हमारा और भारत के लोगों का सामना करना पड़ेगा।”

दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

The post Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, यात्रियों से की बातचीत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़, भाजपा पर हमलावर विपक्ष, स्टालिन ने मोदी पर साधा निशाना
Next articleकन्नौज: पारिवारिक विवाद में नाबालिग लड़की ने की पिता की हत्या, भाई पर भी किया हमला, नशीला पदार्थ खिलाकर दिया वारदात को अंजाम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।