Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Jaunpur News भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। लोकसभा जौनपुर क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के मार्गदर्शन में नगर युवा इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अन्तर्गत सर्वप्रथम सैकड़ों व्यापारियों को मुख्य अतिथि जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही अपना, परिवार एवं पड़ोसी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि जिले में यह प्रथम व्यापारी संगठन है जिसने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य किया। इसी क्रम में व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता का स्टीकर लांच किया जिसको नगर में जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर चस्पा किया। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा स्टीकर और पोस्टर लगाने का अभियान निरंतर प्रतिदिन चलता रहेगा, क्योंकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आम जनमानस का आवागमन ज्यादा होता है, उसे पढ़कर लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे। इसी क्रम में नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल ने शत-प्रतिशत मतदान कराने का आह्वान करते हुये कहा कि आपका वोट स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए वह जागरूक हो और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि मतदान के दिन को राष्ट्रीय त्योहार समझकर मतदान करना आपका नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री युवा इकाई योगेश साहू ने किया। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, शिवकुमार गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, महेश सेठ, विजय केडिया, मो. दानिश, अभिताश गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, धीरज गुप्ता, मनीषदेव मंगल, बिपुल सिंह, अनुज वर्मा, महेश साहू, सिराज अहमद, उज्जवल बरनवाल, अनिल हरलालका, रूप नारायण माली, बिस्मिल्लाह, विनोद सेतिया, रवि गुप्ता, दिलीप साहू, दीपक केडिया, राजदेव यादव, राजकुमार कश्यप, संजय जायसवाल, राजेन्द्र स्वर्णकार, पवन सिंह, प्रमोद मौर्य सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखुटहन थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत
Next articleJaunpur News चोरी की दो बाइक समेत एक गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here