Home पूर्वांचल Azamgarh News आजमगढ़: सगड़ी में बाढ़ से बचाव एवं तैयारियों की हुई...

Azamgarh News आजमगढ़: सगड़ी में बाढ़ से बचाव एवं तैयारियों की हुई मॉक ड्रिल

0

सभी संबंधित विभागों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार करना है उद्देश्य – गंभीर सिंह, एडीएम वित्त

आजमगढ़: 26 जून- आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के सगड़ी तहसील में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ से बचाव एवं तैयारियों का मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया गया। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, परिवहन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह द्वारा बताया गया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ से पूर्व सभी संबंधित विभागों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार होना है। उन्होंने बताया कि कैसे जनहानि, धनहानि, पशु हानि एवं कैसे लोगों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जाता है, इसके संबंध में जागरूक किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा कैसे काम किया जाता है, किस प्रकार प्रभावितों को खाद्यान्न देना है, उसकी व्यवस्था कैसे करें। उन्होंने बताया कि भवन में फंसे लोगों को कैसे अग्निशमन विभाग द्वारा बचाया जाता है, उसका पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि आसपास के स्कूलों को तैयार किया जाता है, शौचालय एवं हैंड पंप की मरम्मत, बंधे पर लाइट की समस्या आदि छोटी-छोटी तैयारियों को लेकर प्रीप्लान मॉक ड्रिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा समिति में 14 टीम में है। इसके साथ ही राहत कैंप बाढ़ चौकी के साथ ही पूरा राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों को मार्ग ड्रिल द्वारा मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले जन सामान्य को बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग की टीम द्वारा पानी छोड़े जाने के कितने दिन बाद यहां पानी पहुंचेगी, इसकी सूचना देकर सतर्क किया जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रधानों को आवश्यक जानकारी हेतु बैठक कर बता दिया गया है।
राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल स्टेजिंग एरिया सहबदिया, गांगेपुर में एवं अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल पंडित नगीना कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी जोकर सगड़ी आजमगढ़ में की गई। गांगेपुर मठिया में मॉक ड्रिल, चेतावनी, बाढ़ से बचाव एवं बाढ़ से महिला/पुरुषों एवं जानवरों को कैसे बचाया जाता है, इसका पूर्वाभ्यास तथा तहसीलदार द्वारा लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सतर्क रहने की घोषणा करने आदि का पूर्वाभ्यास/मॉक ड्रिल किया गया।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा प्राथमिक विद्यालय दाम महुला शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़, आजमगढ़ में स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण कर दवाओं की जानकारी ली गयी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, उप जिलाधिकारी सगड़ी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़: भूमि विवाद के दौरान असलहा लहराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News आजमगढ़: सपा नेताओं ने मनाई छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती