
कौशांबी | Aawaz News
जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ और न्याय के पक्ष में लड़ाई लड़ती है।
राजकुमार यादव ने सैनी थाना क्षेत्र के लौंहदा गांव की घटना पर बोलते हुए बताया कि रामबाबू तिवारी के परिवार के साथ अन्याय हुआ। इस अन्याय से आहत होकर रामबाबू तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लौंहदा गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
राजकुमार यादव ने यह भी बताया कि वह स्वयं 7 जून को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ लौंहदा गांव गए थे, जहाँ उन्होंने देखा कि किस तरह से पुलिस द्वारा तिवारी परिवार पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें महिलाएं और अन्य रिश्तेदार घायल हुए।
बैठक में मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ी रहती है। उन्होंने पश्चिम शरीरा के कोल्हुआ गांव में पटेल परिवार की बेटी की निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ जिलाध्यक्ष गौरव पांडे पीड़ित परिवार से मिले और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहे।
बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे:
भीम सिंह पाल (नगर पालिका नेता) ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है।
गोपाल पाल, हेमंत रावत, बालेंद्र यादव, गामा यादव, राज बहादुर चौधरी, आबिदा बेगम, रजिया बेगम, शिव कुमार यादव, सीताराम गुप्ता समेत कई कांग्रेस नेताओं ने न्याय की लड़ाई में एकजुटता जताई।