
जौनपुर समाचार | दुर्घटना अपडेट live
तारीख: शुक्रवार, 30 मई 2025


जौनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में प्राइवेट बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। हादसा वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना अंतर्गत चकपटैला गांव स्थित अंडरपास के पास हुआ।
हादसे का विवरण:
सुबह करीब 9 बजे रामनगर घनश्यामपुर से जौनपुर आ रही 52 सीटर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और तेज गति के कारण पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 40 सवारियां थीं।
मृतकों की पहचान:
- नेमी देवी (60) – निवासी गोपीपुर, थाना जफराबाद
- संध्या शर्मा (26) – निवासी बक्शा
- सुशीला यादव (65) – निवासी सलेखनपट्टी, बदलापुर
- कालीचरन यादव (40) – कंडक्टर, निवासी चवरी लेदुका, बदलापुर
- एक अज्ञात महिला – पहचान शेष
घायलों की स्थिति:
दर्जनभर यात्री घायल हुए, जिनमें पुष्पा देवी की हालत गंभीर है। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में शामिल हैं:
समरजीत पाल (50), चालक – कलीचाबाद, लाइनबाजार
पुष्पा देवी (40) और उनका बेटा अंकित (18) – मसनपुर, बदलापुर
उत्तम निषाद (30) – मछलीगांव, बदलापुर
देवीप्रसाद सिंह – मछलीगांव
इंद्रपाल – करनपुर लेदुका
ज्योति सिंह – बेलावा, बदलापुर
सुनीता देवी – मई बक्शा
लालता यादव – अधिवक्ता
रतिराम यादव – देवापट्टी, बदलापुर
प्रशासन की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन के माध्यम से बस को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, उपजिलाधिकारी सदर, और सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण किया और घायलों के इलाज की जानकारी सीएमएस डॉ. जीके सिंह से ली।