
जौनपुर | आवाज़ न्यूज़ ब्यूरो
दिनांक : 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार)
जिले की शान, गरीबों और मजलूमों के मसीहा, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्रद्धेय स्व. अर्जुन सिंह यादव जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज अर्जुन भवन, जौनपुर में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री के. पी. सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव, भारत मुक्ति पार्टी ने की तथा संचालन एडवोकेट राम कृपाल यादव (आंबेडकरवादी) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा बुद्धिजीवियों ने पहुँचकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके संघर्षमय जीवन, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने सदैव सच्चाई, ईमानदारी और समाजवाद के मार्ग पर चलकर जनहित की राजनीति की। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में –
श्री आशाराम यादव (पूर्व अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा आयोग),
अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति,
ओम नाथ बिंद (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा),
कामरेड विजय यादव ऊदल,
उमेंद्र यादव (प्रधान, नरौली),
आनंद गुप्ता (जिला अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी),
डॉ. शिवजीत यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा),
राजेश दुबे, अजीत कुमार गौतम, चंदन सिंह, राजकुमार वकील आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।