Aawaz news
बदलापुर, जौनपुर:
नगर पंचायत बदलापुर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। चेयरपर्सन सीमा सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से 8 नए इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यों का शुभारंभ किया।
इन निर्माण कार्यों के तहत निम्नलिखित मार्गों पर इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है:
-
वार्ड नंबर 2 हंकारपुर:
- लालजी शर्मा के मकान से अवधेश सिंह तक
- प्रेमचंद गुप्ता के मकान से बबलू शर्मा तक
-
वार्ड नंबर 8 भलुआही:
- लल्लू सेठ से राजकुमार तक
- अमरनाथ शर्मा के मकान से प्रमोद मिश्रा तक
- आलोक दुबे के मकान से अवनीश तिवारी तक
- इंटरलॉकिंग सड़क से राजेन्द्र यादव तक
-
वार्ड नंबर 9 सरोखनपुर:
- अनिल शुक्ला के मकान से अरुण पुजारी तक
-
वार्ड नंबर 1:
- इंटरलॉकिंग सड़क से राजकुमार मौर्य के मकान तक
वैभव सिंह ने जानकारी दी कि जल्द ही इन सभी मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से बरसात के मौसम में लोगों को कीचड़ और आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग:
लक्ष्मीकांत तिवारी, माता प्रसाद उपाध्याय, बीके बोस, केवल सिंह, हरिनाथ मौर्य, लक्ष्मण सिंह मोनू, संदीप शुक्ल, राजेश साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।