
जौनपुर, 10 अगस्त 2025 (आवाज़ न्यूज़)। थाना सुरेरी पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर लगातार 2 वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर खास की सटीक सूचना पर की।
मामले का विवरण
थाना सुरेरी में मु0अ0सं0 99/2025, धारा 69 बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में आरोपी अमित कुमार गौतम उर्फ गब्बर पुत्र अशोक कुमार उर्फ सोमारु गौतम, निवासी ग्राम सरायडीह, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जोगियाबीर पुल, सरायडीह पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: अमित कुमार गौतम उर्फ गब्बर
पिता का नाम: अशोक कुमार उर्फ सोमारु गौतम
पता: ग्राम सरायडीह, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर