
✍️ रिपोर्ट: आवाज़ न्यूज़
सुजानगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन के प्रयास में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को ग्राम कुरावा स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कॉलोनी में एक घर से यह गिरफ्तारी रंगे हाथों की गई। पुलिस ने तीन बाइबिल पुस्तकें और धर्मांतरण से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं
🔍 गुप्त रूप से चल रहा था धर्मांतरण का प्रयास
पुलिस को यह सूचना संतोष मौर्य नामक व्यक्ति द्वारा दी गई थी, जिसमें बताया गया कि हिन्दू समुदाय के लोगों का गुप्त रूप से ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदू के घर छापा मारकर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
🧾 बरामद सामग्री:
📘 3 बाइबिल पुस्तकें
📄 धर्म परिवर्तन से संबंधित कागजात
👮 आरोपियों के नाम व पता:
1. बिरेन्द्र कुमार बिंद – निवासी अन्दावा, प्रयागराज
2. कुन्दन बनवासी – निवासी कुरावा, थाना सुजानगंज
3. सुनील बनवासी – निवासी कुरावा, थाना सुजानगंज
⚖️ दर्ज धाराएं व कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 145/2025, धारा 299/196 BNS तथा
3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पूछताछ के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी इस साजिश में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📌 अधिक अपडेट और लाइव रिपोर्टिंग के लिए जुड़ें www.aavaj.com से।