Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहीं...

Jaunpur News जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहीं चार महिलाएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती

0

 

जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहीं चार महिलाएं झुलसीं, अस्पताल में भर्ती

स्थान – खेतासराय, जौनपुर | दिनांक – 1 जुलाई 2025

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के कलापुर गांव में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना में धान की रोपाई कर रही चार महिलाएं झुलस गईं। घायलों को परिजनों द्वारा तत्काल खेतासराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है और हालत स्थिर व खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना उस समय हुई जब कलापुर गांव की निवासी गीता देवी (48) पत्नी सोहन राजभर, विमला देवी (52) पत्नी रामअचल राजभर, उनकी पुत्री उमा (18) और रामपत्ती देवी (50) पत्नी मोहन राजभर पड़ोसी गांव पहलमापुर निवासी सरवन सिंह के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से चारों महिलाएं चपेट में आ गईं और झुलस गईं।

गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल महिलाएं खतरे से बाहर हैं और तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

Previous articleJaunpur News मेडिकल कालेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस बड़े उत्साह से मनाया
Next articleJaunpur News जौनपुर: किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज