Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: अवैध संबंध से इनकार करना पड़ा भारी, दबंगों ने...

Jaunpur News जौनपुर: अवैध संबंध से इनकार करना पड़ा भारी, दबंगों ने महिला के परिवार पर बोला हमला, पति गंभीर रूप से घायल

0

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में एक महिला द्वारा अवैध संबंध से इनकार करना उसके पूरे परिवार पर भारी पड़ गया। मंगलवार सुबह दबंगों ने महिला, उसके पति और बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोविंदा बिंद (35 वर्ष) की पत्नी सोनी बिंद ने गांव के ही सुनील बिंद (30 वर्ष, पुत्र रूपे) पर आरोप लगाया कि वह पिछले चार वर्षों से जबरन संबंध बना रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो सुनील अपने साथियों – विशाल बिंद (28 वर्ष, पुत्र धारी), पंकज विश्वकर्मा (28 वर्ष, पुत्र राम मिलन विश्वकर्मा) और मां रेनू (40 वर्ष, पत्नी धारी) के साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंचा और मारपीट की।

हमले में गोविंदा बिंद को सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं उनका 14 वर्षीय पुत्र राज बिंद भी घायल हुआ। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद उन्हें तीन घंटे थाने पर बैठाकर रखा गया और फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के लिए भेजा गया।

इस मामले में थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Previous articleरामपुर में बुजुर्ग पिता की बेटी के ससुराल वालों ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप
Next articleKaushambi News अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस पार्टी – राजकुमार यादव