
अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के संरक्षण व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया :मनीष शुक्ला
जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे अहिल्याबाई होलकर के जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा जौनपुर के पंचायत प्रतिनिधि की संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम का सुभारम्भ लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एव बंदे मातरम गीत गाकर की गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, समाज और संस्कृति के संरक्षण व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कार्य करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई की राजधानी महेश्वर उनके शासनकाल में साहित्य, संगीत, कला और उद्योग का केंद्र थी उनकी राजधानी में कारीगर, कलाकार, मूर्तिकार आदि को उनके कार्यों के लिए बढ़िया वेतन मिलता था उन्होंने महेश्वर में कपड़ा उद्योग की भी स्थापना करवाई थी वह रोज अपनी जनता की तकलीफों को सुनने के लिए दरबार लगाया करती थीं और हमेशा न्याय के लिए उपलब्ध रहती थीं महारानी अहिल्याबाई के राज्य में कपड़ा उद्योग ने बहुत उन्नति की थी।
राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के समय किसानों पर किसी भी तरह का जुल्म नहीं होता था और उन्हें काफी अधिकार भी मिले हुए थे उनकी बनवाई सड़कें चौड़ी होती थी और उनके किनारे पेड़ भी होते थे उन्होंने कई भीलों को खानाबदोश जीवन त्याग करवा कर उन्हें किसान के रूप में भी बसवाया था।
मल्हनी विधानसभा मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है उन्हें एक वीरांगना और शासक के साथ सामाजिक सुधारक के रूप में याद किया जाता है उन्होंने न केवल एक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया बल्कि पूरे भारतवर्ष में घूम-घूम धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को पूरा किया।
विधानसभा मुंगराबादशाहपुर मे आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापर श्रीमती कविता पटेल ने कहा कि
पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक कई मंदिरों का जिर्णोद्धार कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है।
पूर्व प्रत्याशी मुंगराबादशाहपुर अजय शंकर दुबे ने कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई हैं वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य व पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी।