Home जौनपुर जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज...

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

0

 

बरसठी, जौनपुर | आवाज़ न्यूज़

बरसठी थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

शादी के एक साल बाद संदिग्ध मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओझापुर निवासी जयेश प्रजापति की शादी 22 अप्रैल 2024 को रूबी प्रजापति (19), निवासी खानपुर उग्रसेनपुर, थाना सरायममरेज, प्रयागराज से हुई थी। शुक्रवार की रात रूबी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

ससुराल पक्ष का कहना है कि वह कुछ दिनों से बीमार थी और रात में अचानक पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रूबी दो महीने की गर्भवती थी

मायके पक्ष का आरोप: दहेज हत्या

मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बरसठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस की जांच जारी

इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभिन्न कोणों से घटना की जांच कर रही है।

Aawaz News