जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 मार्च 2025 को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर यातायात विभाग ने विशेष रूट डायवर्जन और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान बड़े और छोटे वाहनों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
शहर के बाहर बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन (07:00 से समाप्ति तक)
- प्रयागराज/प्रतापगढ़ रोड से आने वाले वाहन पकड़ी तिराहा (भाजपा कार्यालय) से हाईवे की ओर डायवर्ट होंगे।
- सुल्तानपुर रोड से आजमगढ़/शाहगंज जाने वाले वाहन बक्सा हाईवे से अलीगंज पर रोके जाएंगे।
- शाहगंज से आने वाले वाहन पचहटिया से डायवर्ट किए जाएंगे।
- आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी वाहन प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर मोड़े जाएंगे।
- भदोही रोड से आने वाले बड़े वाहन चांदपुर हाईवे से डायवर्ट किए जाएंगे।
- वाराणसी रोड से आने वाले सभी छोटे और बड़े वाहन हौज खास से शहर की ओर जाने से रोके जाएंगे।
शहर के अंदर छोटे-बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन (14:00 से समाप्ति तक)
- शाही किला क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित, केवल शादी समारोह और VIP वाहनों को अनुमति।
- बदलापुर पढ़ाव, मछलीशहर पढ़ाव, शाहगंज पढ़ाव, प्रेम गाढ़ा, सिपाह मंदिर, सद्भावना तिराहा से शाही किला की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
- ओलंदगंज से गुप्ता शू सेंटर होते हुए सद्भावना तिराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
- चंद्रा से सद्भावना तिराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।
- ओलंदगंज से जेसीज चौक आने वाले वाहन भाजपा कार्यालय, जेपी और चंद्रा होकर जेसीज पहुंचेंगे।
रैली और आगंतुकों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
- शेराज पार्किंग – (VVIP पार्किंग)
- अशोक टॉकीज मैदान – (दो पहिया वाहन)
- सारा पैलेस पार्किंग – (दो पहिया वाहन)
- राज कॉलेज चौकी के पास कब्रिस्तान – (चार पहिया वाहन)
- राज महल पार्किंग – (चार पहिया वाहन)
- पशु चिकित्सालय/पत्थर की दुकान पार्किंग – (सामान्य पार्किंग)
- राज कॉलेज ग्राउंड (भंडारी स्टेशन के पास) – (सामान्य पार्किंग)
- अटाला मस्जिद के पीछे – (सामान्य पार्किंग)
- शिया कॉलेज पार्किंग – (चार पहिया वाहन)
- राजा कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज पार्किंग – (दो पहिया वाहन)
- डायट परिसर पार्किंग – (सामान्य पार्किंग)
- डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, सुतहट्टी – (सामान्य पार्किंग)
- फैसल सारा पैलेस के बगल में – (VVIP पार्किंग)
- कोतवाली परिसर – (सामान्य पार्किंग)
रोडवेज बसों के लिए विशेष मार्ग
- जौनपुर डिपो की बसें सिविल लाइन, अंबेडकर तिराहा और जगदीशपुर के रास्ते से संचालित होंगी।
- सीमावर्ती जनपदों से आने वाली रोडवेज बसें शहर क्षेत्र के बाहर से ही आवागमन करेंगी।