उत्तर प्रदेश में आज 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। देश में पांचवें चरण की वोटिंग के बीच फतेहपुर जनपद में मतदान के बीच दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां भाजपा और सपा समर्थकों में लाठी-डंडे चले। कई लोगों को गिफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थक को वोटिंग करने से रोकने के बाद यहां बवाल मच गया। सपा और भाजपा पक्ष के समर्थक लाठी-डंडे लेकर  आपस मेंमारपीट करने लगे। मौके पर पहुची पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

सात चरण के लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर में आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ। 543 सदस्यीय लोकसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ एकमात्र राज्य है जहां सभी चरणों में मतदान होगा।

पांचवें चरण में जिन 14 सीटों पर मतदान होना है उनमें- मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, कौशांबी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।

The post Uttar Pradesh Election 2024: फतेहपुर में पोलिंग बूथ पर बीजेपी, एसपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleUttar Pradesh election 2024: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से डाला वोट, सपा के इस दिग्गज से है मुक़ाबला
Next articleUttar Pradesh election 2024: दोपहर 1 बजे तक 39.55% मतदान दर्ज; राहुल गांधी ने रायबरेली में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण