जधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हो गया है। उन पर यह हमला लखनऊ जेल में किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गायत्री प्रसाद प्रजापति पर कैंची से कई बार वार किए गए हैं। इस हमले में उनके शरीर पर जख्म हो गए हैं। हमले में बुरी तरीके से घायल हुए पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनके सिर में 10 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है
सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति लंबे समय से लखनऊ की जेल बंद हैं। गायत्री प्रसाद प्रजापति गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री पर हुए हमले की जानकारी फैलते ही हड़कंप मच गया है। समाजवादी पार्टी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए। इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए सपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को भी टैग किया है।
किस केस में हुई जेल?
गायत्री प्रजापति अमेठी से आते हैं. फरवरी 2017 में चित्रकूट की एक महिला ने आरोप लगाया कि प्रजापति ने तीन साल पहले उनके साथ बलात्कार किया. महिला के मुताबिक, तस्वीरें ली और उन्हें लीक करने की धमकी देकर दो साल तक उनके साथ बलात्कार करते रहे. पार्टी में पद दिलाने का झूठा वादा भी किया. केस न दर्ज होने पर महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. 12 नवंबर 2021 को प्रजापति को एमपी एमएलए कोर्ट लखनऊ ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
The post UP News : लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर मारा नुकीला लोहा appeared first on Live Today | Hindi News Channel.