उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर है। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। कानपुर में कई लोग गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण चार लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने तीन और लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। अगले 24-48 घंटों के दौरान आगरा, अलीगढ़, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और मथुरा के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति बनने की संभावना है।

आगरा में मई में गर्मी का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार 1974 से 2024 तक मई का सबसे गर्म महीना रहा। मंगलवार को आगरा में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार 1974 से 2024 तक मई का सबसे गर्म महीना रहा। मंगलवार को आगरा में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। इससे पहले आगरा में 31 मई 1994 को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को 49 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी, अयोध्या से बस में बैठकर आगरा आ रही आंध्र प्रदेश की महिला की मंगलवार दोपहर गर्मी के कारण फिरोजाबाद में मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यात्री टूंडला क्षेत्र में हजरतपुर फैक्ट्री के पास खाना खाने के लिए रुके थे। मुंह धोते समय आंध्र प्रदेश के मुलकुड्डारू गुंटूर निवासी महिला लुक्का रेणुकाम्मे गिर गई। गिरने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

प्रयागराज में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले पांच सालों के दौरान मई में यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 30 मई 2019 को जिले का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक मई का सबसे गर्म दिन है।इसके अलावा 18 मई 2013 को 48.3 डिग्री सेल्सियस और 30 मई 1994 को 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। सड़क पर चंद मिनट भी खड़ा होना मुश्किल हो गया। बुधवार को तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।

मंगलवार को महोबा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को जिले में चार लोगों की मौत हो गई।

The post UP HEATWAVE ALERT: उत्तर प्रदेश में तापमान में रिकॉर्ड उछाल; अब तक इतनी मौतें appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleकुशीनगर: जन्मदिन की पार्टी के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Next article‘चीन ने 1962 में भारत पर कथित तौर पर आक्रमण किया था’: मणिशंकर अय्यर ने खड़ा किया नया विवाद, भाजपा ने कहा ये