

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि का ‘हवा-हवाई सर्वेक्षण’ किया था, तो क्या उन्हें सड़क पर मक्का सुखाने से बनी यह “मक्का पट्टी” नजर आई थी?
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किया कि भाजपा सरकार किसानों की वास्तविक समस्याएं क्यों नहीं समझ पा रही है? खेतों के समतलीकरण के अभाव में किसान मजबूरी में सड़क पर मक्का सुखा रहे हैं, जो न केवल असुरक्षित है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसानों की इस विवशता को समझे और तुरंत विशेष इंतज़ाम करे, जिससे किसानों को सुरक्षित जगह पर फसलें सुखाने की व्यवस्था मिल सके। साथ ही यातायात और सड़क सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके।