Aawaz News 

जौनपुर। चन्दवक पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को घटना में प्रयुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। वादी मुकदमा विक्रम सेठ पुत्र चन्द्रभुवन सेठ निवासी ग्राम चकरा थाना चन्दवक ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भाई विक्रान्त सेठ अपनी ज्वैलरी की दुकान बन्द करके घर आ रहें थें कि अइलिया पुलिया के पास कार सवार तीन अज्ञात

बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की नियत से गोली मार दिया था।  तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशो के के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक राजेश राम को दी गई थी और थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सर्विलांश टीम व स्वाट टीम को घटना का अनावरण करने के लिए लगाया गया था।   विक्रान्त सेठ की   ईलाज के दौरान   मृत्यु हो गई। प्रकरण में में आदेश रघुवंशी पुत्र विपिन कुमार सिंह निवासी सिधौनी थाना चन्दवक दूसरा बदमाश सुनील सरोज पुत्र लालचन्द सरोज निवासी डीहा थाना चन्दवक तीसरा बदमाश कांधा सिंह पुत्र स्व0 रामनरायन सिंह निवासी महुआरी थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ की नामजदगी संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में लाई गई। मुखबिर की सूचना   पर आदेश

रघुवंशी पुत्र विपिन कुमार सिंह निवासी सिधौनी थाना , सुनील सरोज पुत्र लालचन्द सरोज निवासी डीहा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को कसिली तिराहा   गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त आदेश रघुवंशी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस 32 बोर और मृतक विक्रान्त सेठ का एक छोटा बैग जिसमें दुकान की चाबी है। उन समानों को बरामद किया गया।   फरार अभियुक्त कांधा सिंह की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है

Previous articleJaunpur News दूसरे दिन भी नही चल सका नितिन का पता,एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास में जुटी
Next articleJaunpur News ताला तोड़कर लाखों के जेवरात उठा ले गए चोर