Aawaz News 

खुटहन। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में बेसिक शिक्षा को पूरी तरीके से संतृप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और लगभग विद्यालय भी संतृप्त हो चुके हैं। उक्त बातें खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय ने बुधवार को बीआरसी पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहीं ।उन्होंने कहा कि डीबीटी, कायाकल्प, निपुण एसेसमेंट आदि तरीकों से विद्यालय को पूरी तरह संतृप्त किया जा रहा है। खुटहन में लगभग 100% विद्यालय संतृप्त हैं। ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक की संगोष्ठी में उन्होंने प्रधानाध्यापक के साथ-साथ प्रधान के भी दायित्वों पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में प्रधान का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है तथा आउट ऑफ स्कूल के बच्चे को विद्यालय तक लाना और चोरी की छुटपुट घटना का निस्तारण भी प्रधान अपने स्तर से करें। कार्यक्रम को एआरपी वेंकटेश्वर विश्वकर्मा अनिल पांडे आदि ने संबोधित किया।

आवाज़ न्यूज

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के uरूप में एडीओ पंचायत , सहकारिता दुर्ग विजय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अशरफगढ़ ग्राम प्रधान अंगद प्रसाद यादव ने किया।

         कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्यारेलाल प्रधान अहीरों परशुरामपुर राम लवट प्रधान मोजीपुर अशोक यादव प्रधान सुईथा खुर्द बैजनाथ यादव प्रधान रसूलपुर सत्येंद्र सिंह प्रधान मरहट राजू गुप्ता प्रधान तिघरा बेचन रजक प्रधान खालसा पट्टी सुभाष चंद्र यादव प्रधान शेरपुर धर्मेंद्र मौर्य प्रधान खुटहन तथा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार यादव मंत्री आलोक कुमार यादव, उमाशंकर यादव,रामजी यादव, वीरेंद्र बघेल ,मोतीलाल यादव, वीरेंद्र मौर्या ,राम नारायण गुप्ता, जयप्रकाश नीरज सिंह, सुशील यादव ,शशिकांत यादव ,चंद्रदेव यादव रमाकांत यादव, जंग बहादुर यादव मेवा लाल यादव सुरेंद्र बहादुर सिंह बृजेश यादव सुरेंद्र प्रसाद तिवारी सहित सैकड़ो प्रधानाध्यापक और प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया।

Previous articleयुवक से हैवानियत ,बेरहमी से हत्या… प्राइवेट पार्ट भी काटा गया , तेजाब से जलाकर छिपाया शव ..
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले में भीषण चोरी , पूर्व दरोगा बने चोरों के शिकार