जौनपुर.जनपद में व्यापारियों को संगठित करने एवं संगठन के विस्तार के क्रम में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने फतेहगंज बाज़ार के युवा प्रतिष्ठित व्यवसायी शुभम सिंह प्रोपराइटर महिंद्रा फर्स्ट चॉइस को फतेहगंज इकाई का अध्यक्ष नामित किया है।

जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने शुभम सिंह को पंद्रह दिनों के अंदर इकाई का संपूर्ण गठन करने का निर्देश देते हुए संगठन की सूची ज़िला इकाई को सौंपने का निर्देश दिया है।

ज़िला इकाई आशा और उम्मीद करती है की शुभम सिंह के नेतृत्व में फतेहगंज बाज़ार का व्यापारी संगठित होकर संगठन को अधिक मज़बूत और गतिशील बनायेगा।

इस आशय की जानकारी ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

Previous articleJaunpur News देश की सुरक्षा के लिए एनसीसी कैडेट्स हर वक्त तैयार : डॉ अब्दुल कादिर
Next articleविकसित भारत संकल्प यात्रा में इमामपुर ग्राम वासियों द्वारा विकास के संबंधित किया गया कई मांग