Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली रोड का निरीक्षण

Jaunpur News एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी ने किया कोतवाली रोड का निरीक्षण

0
🔊 खबर सुनें

जाम एवं अतिक्रमण को लेकर दिया सख्त निर्देश
शिव कुमार प्रजापति 
शाहगंज जौनपुर । शाहगंज नगर में अतिक्रमण की समस्या के कारण लगातार जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। जिसको स्वत संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अशोक सिंह चौहान ने कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी से अनुरोध करते हुए तत्काल कोतवाली रोड पर लगे अतिक्रमण को एवं दुकानदारों को एक निश्चित क्षेत्र में दुकान लगाने के लिए अनुरोध किया। जिस पर पीस कमेटी की बैठक खत्म होने के तत्काल बाद समस्त दुकानदारों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया और क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह चौहान,एसडीएम शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, सहित सभासदों ने कोतवाली रोड का निरीक्षण किया। जिस पर उप जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड पर नाली के ऊपर दुकान लगाने को लेकर निर्देशित किया एवं अधिशासी अधिकारी से कहा कि सड़क के दोनों पटरियों पर लाइनिंग की व्यवस्था की जाए। जिससे दुकानदार लाइनिंग के अंदर अपना व्यवसाय करें और पूरा रास्ता आवागमन के लिए बाधित न हो।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News विश्व हिंदू महासंघ भारत हर पीड़ित,शोषित के साथ-डा.रमेश
Next articleJaunpur News वोट के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया मतदाताओं को जागरूक
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।