हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर जनभावनाओं को झुठलाया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। पिछली विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा रही जेजेपी अपने गृह राज्य में खाता भी नहीं खोल पाई।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के बाद भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ताजा घटनाक्रम में हरियाणा का नया मंत्रिमंडल 17 अक्टूबर को शपथ लेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नई सरकार के मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंचकूला के दशहरा मैदान में सुबह 10:00 बजे होगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

समारोह की तैयारियां जारी

इस बीच, दशहरा मैदान में समारोह की तैयारियां चल रही हैं। पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) डॉ. यश गर्ग ने कहा, “हम कार्यक्रम के लिए स्थल तैयार कर रहे हैं।”

शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी को शीर्ष पद के लिए चुना जाएगा, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद संभाला था और जो अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

The post हरियाणा: 17 अक्टूबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी होंगे शामिल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleBCCI ने की न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जसप्रीत बुमराह उपकप्तान नियुक्त
Next articleनोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प के बाद गोलीबारी में छात्र घायल, जांच जारी