Home आवाज़ न्यूज़ साधू-संतों में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर नाराजगी, अभिनेत्री...

साधू-संतों में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर नाराजगी, अभिनेत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग..

0

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने से सनातन धर्मगुरुओं में काफी नाराजगी है। फिल्म अभिनेत्री पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का लगातार आरोप है।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने से सनातन धर्मगुरुओं में काफी नाराजगी है। फिल्म अभिनेत्री पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने और धर्म-परंपरा की अनदेखी करने का लगातार आरोप लग रहा है। बता दे की किन्नर अखाड़ा की और से ये कहा गया है कि ममता ने ज़रुरत की सारी प्रक्रिया का पालन करके महामंडलेश्वर का पद प्राप्त किया है। इस विवाद पर अलग-अलग धर्मगुरुओं की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं ,जिसमे अलग-अलग धर्मगुरु धर्म-परंपरा की अनदेखी करके उन्हें महामंडलेश्वर बनाने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर किन्नर अखाड़ा का कहना है कि सारी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ममता को महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त हुई है। ममता ने शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में संन्यास लिया। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पट्टाभिषेक करके महामंडलेश्वर बनाकर ममता को एक नया दिया जिसमे उनका नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि कर दिया गया , इसी के बाद से विवाद शुरू हो गया।

शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने ममता कुलकर्णी पर निशाना साधा उन्होंने कहा- ममता कुलकर्णी पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का आरोप है। वह उससे बरी हुईं या नहीं? मैं नहीं जानता, लेकिन उनका महामंडलेश्वर बनना बिलकुल अनुचित है। स्वामी आनंद स्वरूप ने किन्नर अखाड़ा को कहा की वह फर्जी विश्वविद्यालय है जो अवैध डिग्रियां बांट रहा है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किसी को भी संन्यास देने का अधिकार नहीं है। उनके इस कृत्य से हमारी भावनाएं आहत हैं।

The post साधू-संतों में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर नाराजगी, अभिनेत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Aawaz News