
मुंबई के भारत नगर इलाके में एक चॉल की इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम सात लोग घायल हो गए , कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।

मुंबई के भारत नगर इलाके में एक चॉल की इमारत का एक हिस्सा गिरने से कम से कम सात लोग घायल हो गए और कुछ अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अब तक मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जाँच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। मुंबई पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, “घटना आज सुबह 7.50 बजे हुई। शुरुआती जाँच के अनुसार, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। मलबे से निकाले गए 12 लोगों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फोरेंसिक टीम बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में उस स्थान पर पहुंची जहां एक इमारत का हिस्सा ढह गया था।
The post मुंबई में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढहने से सात लोग घायल, बचाव कार्य जारी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.