जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा दूसरो की जिन्दगी बचाने वाले डाक्टर्स को सम्मानित करके किया गया।    नेशनल डाक्टर्स डे के दूसरे दिन मंगलवार को  सी.एम.ओ. आफिस के सभागार में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में  सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर अविस्मरणीय सेवा कार्य करने वाले स्वास्थ्य इकाइयों के मुख्य चिकित्साधिकारियो को सम्मानित किया गया।       सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डा लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 राजीव यादव अपर मुख्य

चिकित्साधिकारी, डा0 राकेश सिंह जिला क्षयरोग अधिकारी, डा0 नरेंद्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा0 प्रभात कुमार जिला कुष्ठरोग अधिकारी, डा बी सी पन्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा डी के सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा संतोष कुमार जायसवाल उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा यू बी चैहान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा विशाल यादव उप जिला क्षयरोग अधिकारी आदि को अंग वस्त्रम पहनाकर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया।  संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि   स्वस्थ जीवन को बेहतर बनाने के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्साधिकारी कार्य कर रहे, ।    मुख्य

अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी  ने  डॉक्टरों के समर्पण, करुणा और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे समाज की बेहतरी के लिए चिकित्सकों द्वारा किये गये अनगिनत बलिदानों का उत्सव है। डॉक्टर मरीजों के जीवन को प्रभावित करते हैं और समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। राम कुमार साहू, डा0 संदीप मौर्य, संजय सिंघानिया,परमजीत सिंह, नीरज शाह,प्रीति गुप्ता,अनिल वर्मा, योगेश सासाहू, सलिल यादव, राजीव श्रीवास्तव, अश्वनी बैंकर सहित अन्य चिकित्सक व लोग आदि उपस्थित रहे।

Previous articleमानसून सामान्य तिथि से 6 दिन पहले पूरे देश में पहुंचा, जार जगह हो रही है झमाझम बारिश, चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत
Next articleJaunpur News खुटहन थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा ,बाइक सवार युवक की मौत