Home आवाज़ न्यूज़ कानपुर: बड़ी बहन ने प्रेमी और दोस्त से करवाया छोटी बहनों से...

कानपुर: बड़ी बहन ने प्रेमी और दोस्त से करवाया छोटी बहनों से दुष्कर्म, विरोध पर दी आत्महत्या की धमकी

0

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों को अपने प्रेमी कृष्णा और उसके दोस्त प्रथम से दुष्कर्म के लिए मजबूर किया। बड़ी बहन की अय्याशी में छोटी बहनें बाधा बन रही थीं। जब छोटी बहनों ने दादी को इसकी जानकारी दी, तो बड़ी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

वृद्धा के लोडर चालक बेटे की पत्नी की टीबी से कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह अक्सर बीमार रहता है। उनकी तीन बेटियां थीं। बड़ी बेटी का इलाके के युवक कृष्णा से प्रेम संबंध था। वह परिजनों की गैरमौजूदगी में घर आकर उसके साथ रंगरेलियां मनाता था। फरवरी में जब वृद्धा खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थीं और बेटा लोडर लेकर बाहर था, तब कृष्णा बड़ी बेटी से मिलने आया। छोटी बहनों ने इसका विरोध किया, तो बड़ी बहन ने उन्हें धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वह आत्महत्या कर लेगी और उन्हें फंसा देगी। डर के मारे दोनों बहनें चुप रहीं।

उसी दिन कृष्णा अपने दोस्त प्रथम को लेकर आया, और दोनों ने किशोरियों से दुष्कर्म किया। बड़ी बहन ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को न बताएं। कुछ महीनों बाद छोटी बहनों ने हिम्मत जुटाकर दादी को सब बताया। दादी ने बड़ी बेटी को डांटा, जिसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

13 साल की पीड़िता, जो कक्षा सात में पढ़ती है, ने बताया कि जब घर पर पापा और दादी नहीं होते थे, तो वे बड़ी और मझली बहन के भरोसे रहती थीं। एक दिन कृष्णा बड़ी बहन से मिलने आया। छोटी बहनों ने विरोध किया, लेकिन बड़ी बहन ने उन्हें चुप रहने की धमकी दी। बाद में कृष्णा का दोस्त प्रथम भी आया, और बड़ी बहन ने कहा, “चुपचाप इनकी बात मान लो, वरना हम जान दे देंगे।” डर से दोनों बहनें चुप रहीं, और बदमाशों ने उनके साथ मनमानी की।

फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम को हिरासत में लिया गया है, और मुख्य आरोपी कृष्णा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

The post कानपुर: बड़ी बहन ने प्रेमी और दोस्त से करवाया छोटी बहनों से दुष्कर्म, विरोध पर दी आत्महत्या की धमकी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

Previous articleउत्तर प्रदेश: बढ़ते तनाव के बीच नागरिक सुरक्षा ने मॉक ड्रिल का अभ्यास किया
Next articleराहुल गांधी ने करनाल में पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी के परिवार से मुलाकात की..